Friday, October 23rd, 2026

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज सफल बाईपास सर्जरी हुई

नई दिल्‍ली
 राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की दिल्‍ली स्थित AIIMS में आज सफलत बाईपास सर्जरी हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि हाल ही में उनको एम्‍स में शिफ्ट किया गया था और कहा गया था कि मंगलवार को उनकी बाईपास सर्जरी होनी है। शुक्रवार को सीने में दर्द के बाद उन्‍हें पहले आर्मी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहां थोड़ी राहत मिलने के बाद आगे की जांच के लिए उन्‍हें एम्‍स भेजा गया। जांच के बाद डॉक्‍टरों ने बाईपास सर्जरी की सलाह दी थी। ऑपरेशन के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति की स्थिति पर गहनता से नजर रखी जा रही है। राष्ट्रपति की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "एम्स दिल्ली में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल बाईपास सर्जरी हुई। मैं डॉक्टरों को बधाई देता हूं। उन्‍होंने आगे लिखा कि राष्‍ट्रपति के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर एम्स के डायरेक्टर से बात की है। मैं उनकी सलामती और जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

 

#राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद

Source : Agency

पाठको की राय